Skip to main content

जंगल के तीन दोस्त ओर नीमु और जुगनू का जादुई सफर हिंदी स्टोरी ड्रामा हिंदी

 जंगल के तीन दोस्त (Ye kahani puri taraha copyright free hai aap free use kar aakate ho) जंगल के तीन दोस्त Kids Story in Hindi एक समय की बात है, हरियाली से भरे सूरजपुर जंगल में तीन अच्छे दोस्त रहते थे टिंकू खरगोश, मोटी गिलहरी, और गुब्बू हाथी।टिंकू बहुत तेज दौड़ता था, मोटी ऊँचे पेड़ों पर चढ़ने में माहिर थी,और गुब्बू ताकतवर था लेकिन थोड़ा डरपोक। 🐰 एक दिन की बात Hindi Moral Stories for Kids जंगल में एक बड़ी समस्या हो गई।सभी जानवरों का पानी वाला तालाब सूख गया! सब परेशान थे कि अब पानी कहाँ से मिलेगा? टिंकू बोला,“चलो, नए पानी के लिए खोज करते हैं!” मोटी ने कहा,“मैं ऊपर से देख सकती हूँ, शायद कहीं चमक दिखाई दे।” गुब्बू डरते हुए बोला,“मैं भी चलूँगा… लेकिन पीछे-पीछे।” चलो अब चलते हैं, पानी की खोज में, तीनों दोस्त सुबह-सुबह निकल पड़े।कई घंटे चलने के बाद मोटी पेड़ पर चढ़ी।उसने दूर एक चमकती हुई जगह देखी और खुशी से चिल्लाई,“वो देखो! शायद पानी है!” तीनों वहाँ पहुँचे और देखा कि पानी तो है,लेकिन रास्ता पत्थरों और कांटों से भरा था। टिंकू तेज था, वह आगे बढ़ गया,पर उसके छोटे-छोटे पैर काँटों में फँस गए...

"मेंढक का म्यूजिक शो और ऊँट का डांस | Funny Animal Story in Hindi"

 🐸 शीर्षक: मेंढक का म्यूजिक शो और ऊँट का डांस (Funny Animal Story in Hindi)


🌿 परिचय (Introduction)

यह कहानी है एक मेंढक और एक ऊँट की, जिन्होंने जंगल में,म्यूजिक शो करने का फैसला किया। पर जब शो शुरू हुआ, तो जो हुआ वो इतना मजेदार था कि पूरा जंगल हँसी से झूम उठा।

मेंढक का म्यूजिक शो और ऊँट का डांस (Funny Animal Story in Hindi)
 मेंढक का म्यूजिक शो और ऊँट का डांस


🐸चलो कहानी की शुरुआत करते हैं।


एक जंगल में टपकू नाम का ,एक मेंढक रहता था। वो दिन-रात “टर्र-टर्र” करता और खुद को गायक समझता था।( बड़ा ही नटखट था।)

एक दिन उसने ऊँट से कहा  “भाई ऊँटू, चलो एक म्यूजिक शो करते हैं, मैं गाऊँगा और तू डांस करेगा।”

ऊँट बोला, “डांस मैं कर लूँगा, पर तेरी आवाज़ सुनकर कहीं जानवर भाग न जाएँ।

टपकू बोला,“अरे नहीं, मेरी आवाज़ में जादू है।"

जंगल में म्यूजिक शो की तैयारी

अगले दिन सब जानवरों को बुलाया गया,बंदर, बकरी, तोता, हाथी, और यहाँ तक कि शेर भी आया।

टपकू मंच पर कूदकर बोला, “आप सब तैयार हैं? शुरू करता हूँ मेरा सुपरहिट गाना.... टर्र्र्र्र्र्र्र्र!”

जैसे ही उसने गाना शुरू किया, तोता कान बंद करने लगा,बकरी बोली, “अरे कोई इसकी आवाज बंद करो ,मैं ये नहीं सुन सकती शांत करो इसी कोई।

और ऊँटू डांस करते-करते गिर पड़ा।

पूरा जंगल हँसी से पागल हो गया।

 ऊँट का डांस और मेंढक की राइम्स

ऊँटू ने कहा,“भाई टपकू, तू गाने में कमजोर है, पर तेरी राइम्स मजेदार हैं।”

टपकू बोला,“तो चल, आज से हम रैप सिंगर बनते हैं!”

फिर ऊँट ने बीट बनाई “धप धप धप।"

और टपकू ने रैप गाया,“मैं हूँ टपकू, जंगल का रैपर,गाता हूँ मैं, बिना कोई गैप र!”मेरा ना कोई मुकाबला........।

जानवर झूमने लगे, बंदर तालियाँ बजाने लगा,और शेर ने कहा,

“वाह! अब ये हुआ असली शो।”

जंगल का फेमस जोड़ी

अब ऊँट और मेंढक की जोड़ी जंगल की सुपरहिट जोड़ी बन गई।

हर हफ्ते उनका शो होता और जानवर खुशी से नाचते।

टपकू बोला,“संगीत में ताकत है, बस दिल से गाना चाहिए।”

 (Moral of the Story)

हर किसी में कोई न कोई टैलेंट होता है,बस उसे पहचानने की देर होती है। 

Funny Animal Story in Hindi

मेंढक की कहानी हिंदी में

ऊँट की कहानी हिंदी में

Animal Comedy Story

Jungle Story in Hindi

Moral Story in Hindi

Comments

Popular posts from this blog

कुत्ता, बिल्ली और गधे की न्यूज़ चैनल कहानी | Funny Animal Story in Hindi"

 🐶 शीर्षक: कुत्ता, बिल्ली और गधे की न्यूज़ चैनल कहानी (Funny Animal Story in Hindi) परिचय   आज के ज़माने में हर कोई न्यूज बनना चाहता है ,चाहे इंसान हो या जानवर। यह कहानी है एक कुत्ते, बिल्ली और गधे की, जिन्होंने जंगल में “जानवर टाइम्स” नाम का अपना न्यूज चैनल शुरू किया।पर उनकी रिपोर्टिंग ने जो हंगामा मचाया, वो सुनकर आप हँसी से लोटपोट हो जाएंगे।  कहानी..... जंगल में रहते थे तीन दोस्त ,टोमी कुत्ता, बिल्ली मिनी और गधा गोपाल। तीनों हर दिन जंगल की गपशप करते रहते थे। एक दिन टोमी बोला,“भाई, क्यों ना हम भी न्यूज चैनल शुरू करें? सबको पता चले जंगल में क्या चल रहा है। मिनी बोली, “सही कहा, मैं एंकर बनूँगी ,‘नमस्कार दोस्तों, आप देख रहे हैं जानवर टाइम्स! गोपाल बोला,“और मैं फील्ड रिपोर्टर बनूँगा ,जो देखेगा, वही बोलेगा।”  पहली रिपोर्टिंग – शेर की जम्हाई की, अगले दिन गोपाल ने देखा कि शेर जंगल में जम्हाई ले रहा था।वो भागकर बोला,“ब्रेकिंग न्यूज! शेर बीमार है, जंगल पर संकट मंडरा रहा है।” पूरा जंगल डर गया।शेर उठा और बोला,“अरे मैं तो बस नींद में था। बिल्ली बोली,“गोपाल, तू तो झूठी खबरें फै...

मुर्गी का जिम और खरगोश की फिटनेस क्लास | Funny Animal Story in Hindi"

 मुर्गी का जिम और खरगोश की फिटनेस क्लास (Funny Animal Story in Hindi) Introduction आज के जमाने में जहाँ हर कोई फिट रहना चाहता है,वहाँ जंगल के जानवर भी पीछे नहीं थे,यह कहानी है एक मुर्गी और एक खरगोश की,जिन्होंने फिटनेस का ऐसा जुनून चढ़ाया कि पूरा जंगल हँसी से लोटपोट हो गया। तो चलिए कहानी की शुरुआत करते हैं। एक छोटे से गाँव के पास जंगल था, जहाँ चुन्नी नाम की मुर्गी रहती थी,वो हर सुबह जल्दी उठती, पर उसका वजन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा था। एक दिन उसने आईने में देखा और बोली,“अरे बाप रे! मेरी तो चोंच के नीचे डबल चिन आ गई!”उसी समय वहाँ से गुज़र रहा था “बन्टी खरगोश”,जो जंगल का सबसे तेज़ और फिट जानवर था। चुन्नी बोली, “बन्टी भाई, मैं भी फिट होना चाहती हूँ, कुछ उपाय बताओ।” (खरगोश की फिटनेस क्लास शुरू) बन्टी बोला, “ठीक है चुन्नी, कल से मेरी फिटनेस क्लास जॉइन कर ले।” अगले दिन सुबह 5 बजे चुन्नी पहुँची। बन्टी बोला, “पहले वार्मअप!” चुन्नी ने दो कदम दौड़ा और बोली ,“भाई, मैं तो थक गई!” बन्टी हँसते हुए बोला, “अभी तो क्लास शुरू हुई है।” फिर उसने योगा कराया ,पर चुन्नी उल्टी दिशा में आसन करने लगी।पूरा जंगल ...

भोलाराम का मोबाइल और गाँव की मस्ती Hindi comedy funny script in hindi

 🪶 शीर्षक: “भोलाराम का मोबाइल और गाँव की मस्ती” 🎭 किरदार: गाँव की कॉमेडी स्क्रिप्ट इन हिंदी 1. भोलाराम – भोला लेकिन शरारती गाँव का नौजवान है। 2. फुलमती – गाँव की समझदार पर तीखी ज़बान वाली लड़की हैं। 3. पंडित झपटा प्रसाद – पूजा के साथ-साथ गॉसिप के शौकीन हैं। 4. लल्लन चाचा – गाँव के बूढ़े, पर आज भी जवान दिलवाले आदमी हैं। 5. मंगरू – भोलाराम का पक्का यार, हर मुसीबत में साथ देने वाला एक अच्छा इंसान हैं। 6. सरपंच – गाँव के नेता टाइप, जो हर चीज़ में अपनी राय देते हैं। 🎬 कॉमेडी स्क्रिप्ट: “भोलाराम का मोबाइल और गाँव की मस्ती” (Scene 1 – गाँव का सीन) (लल्लन चाचा हुक्का पी रहे हैं, पंडित खबरदार अख़बार पढ़ रहे हैं) लल्लन चाचा: अरे पंडित जी, आजकल के छोरे-छोरियाँ बड़े बेताब हो रहे हैं, फोन से शादी कर रहे हैं। पंडित: (हँसते हुए) हाँ चाचा, अब तो पूजा भी वीडियो कॉल से कराने का जमाना आ गया है। भोलाराम: (प्रवेश करते हुए) जय हो सबकी,मेरे पास भी अब मोबाइल आ गया है – टच वाला। मंगरू: अरे वा भोलाराम, अब तू भी इंस्टाग्राम पे फोटो डालेगा क्या? भोलाराम: इंस्टाग्राम छोड़, मैं तो फुलमती को “रील” में फँसाने ...