Skip to main content

जंगल के तीन दोस्त ओर नीमु और जुगनू का जादुई सफर हिंदी स्टोरी ड्रामा हिंदी

 जंगल के तीन दोस्त (Ye kahani puri taraha copyright free hai aap free use kar aakate ho) जंगल के तीन दोस्त Kids Story in Hindi एक समय की बात है, हरियाली से भरे सूरजपुर जंगल में तीन अच्छे दोस्त रहते थे टिंकू खरगोश, मोटी गिलहरी, और गुब्बू हाथी।टिंकू बहुत तेज दौड़ता था, मोटी ऊँचे पेड़ों पर चढ़ने में माहिर थी,और गुब्बू ताकतवर था लेकिन थोड़ा डरपोक। 🐰 एक दिन की बात Hindi Moral Stories for Kids जंगल में एक बड़ी समस्या हो गई।सभी जानवरों का पानी वाला तालाब सूख गया! सब परेशान थे कि अब पानी कहाँ से मिलेगा? टिंकू बोला,“चलो, नए पानी के लिए खोज करते हैं!” मोटी ने कहा,“मैं ऊपर से देख सकती हूँ, शायद कहीं चमक दिखाई दे।” गुब्बू डरते हुए बोला,“मैं भी चलूँगा… लेकिन पीछे-पीछे।” चलो अब चलते हैं, पानी की खोज में, तीनों दोस्त सुबह-सुबह निकल पड़े।कई घंटे चलने के बाद मोटी पेड़ पर चढ़ी।उसने दूर एक चमकती हुई जगह देखी और खुशी से चिल्लाई,“वो देखो! शायद पानी है!” तीनों वहाँ पहुँचे और देखा कि पानी तो है,लेकिन रास्ता पत्थरों और कांटों से भरा था। टिंकू तेज था, वह आगे बढ़ गया,पर उसके छोटे-छोटे पैर काँटों में फँस गए...

जंगल के तीन दोस्त ओर नीमु और जुगनू का जादुई सफर हिंदी स्टोरी ड्रामा हिंदी

 जंगल के तीन दोस्त

(Ye kahani puri taraha copyright free hai aap free use kar aakate ho)

जंगल के तीन दोस्त हिंदी स्टोरी
जंगल के तीन दोस्त

Kids Story in Hindi

एक समय की बात है, हरियाली से भरे सूरजपुर जंगल में तीन अच्छे दोस्त रहते थे

टिंकू खरगोश, मोटी गिलहरी, और गुब्बू हाथी।टिंकू बहुत तेज दौड़ता था,

मोटी ऊँचे पेड़ों पर चढ़ने में माहिर थी,और गुब्बू ताकतवर था लेकिन थोड़ा डरपोक।


🐰 एक दिन की बात

Hindi Moral Stories for Kids

जंगल में एक बड़ी समस्या हो गई।सभी जानवरों का पानी वाला तालाब सूख गया!

सब परेशान थे कि अब पानी कहाँ से मिलेगा?

टिंकू बोला,“चलो, नए पानी के लिए खोज करते हैं!”

मोटी ने कहा,“मैं ऊपर से देख सकती हूँ, शायद कहीं चमक दिखाई दे।”

गुब्बू डरते हुए बोला,“मैं भी चलूँगा… लेकिन पीछे-पीछे।”

चलो अब चलते हैं, पानी की खोज में,

तीनों दोस्त सुबह-सुबह निकल पड़े।कई घंटे चलने के बाद मोटी पेड़ पर चढ़ी।उसने दूर एक चमकती हुई जगह देखी और खुशी से चिल्लाई,“वो देखो! शायद पानी है!”

तीनों वहाँ पहुँचे और देखा कि पानी तो है,लेकिन रास्ता पत्थरों और कांटों से भरा था।

टिंकू तेज था, वह आगे बढ़ गया,पर उसके छोटे-छोटे पैर काँटों में फँस गए।

मोटी बोली,“रुको टिंकू! मैं मदद करती हूँ।”

वह पेड़ से पत्ते लाकर टिंकू के पैरों नीचे बिछाने लगी।

अब रास्ता थोड़ा आसान हो गया,लेकिन बीच में एक बड़ा पत्थर था।

गुब्बू ने हिम्मत जुटाई और बोला,“ये मेरा काम है!”

उसने अपनी सूंड से पत्थर को हटाया।

💧 सबके लिए पानी

तीनों दोस्त पानी तक पहुँचे और खुशी से झूम उठे।फिर उन्होंने जंगल के बाकी जानवरों को भी बुलाया।सबने मिलकर वहाँ एक बड़ा सा नया तालाब बनाया।

कहानी की सीख

जो काम अकेले मुश्किल होता है,वह दोस्तों के साथ मिलकर आसान हो जाता है,हर किसी की अपनी ताकत होती है।और मिलकर रहने में ही असली खुशी है।


आगे दूसरी ओर कहानी आगे पढ़िए।

Jungle ke Teen Dost Story

Rabbit Squirrel Elephant Story Hindi

Friendship Story for Kids Hindi

नीमु और जुगनू का जादुई सफर

(Without copyright story hai aap kahi bhi use kar sakate ho youtube script ke liye bhi aap stroy use kar sakate ho.)

New Hindi Stories for Kids

हरे-भरे कमलपुर गाँव के पास एक घना जंगल था। उस जंगल में एक नन्हा तोता रहता थाउसका नाम था नीमु।नीमु बहुत जिज्ञासु था और हर चीज़ के बारे में जानना चाहता था।

 एक रात की बात

एक रात नीमु पेड़ पर बैठा चाँद देख रहा था।अचानक उसे नीचे से हल्की-सी रोशनी दिखाई दी।

“ये क्या चमक रहा है?”नीमु ने सोचा और उड़कर नीचे चला आया।

वहाँ उसे एक छोटा-सा जुगनू मिला,उसका नाम था टिमटिम।

टिमटिम बहुत उदास था।

नीमु ने पूछा,“तुम रो क्यों रहे हो?”

टिमटिम बोला,“मैं रास्ता भटक गया हूँ। मुझे अपने घर वापस जाना है,

लेकिन जंगल बहुत बड़ा है… मैं अकेला कैसे ढूँढ़ूँ?”

निम्मु की मदद

नीमु ने मुस्कुराते हुए कहा,“चिंता मत करो दोस्त, मैं तुम्हारी मदद करूँगा।हम मिलकर तुम्हारा घर ढूँढ लेंगे!”

दोनों रात में उड़ने लगे।कहीं पेड़ इतने घने थे कि रोशनी भी नहीं आती थी,तो टिमटिम अपनी चमक से रास्ता दिखाता।और जहाँ हवा तेज चलती थी,नीमु अपने पंखों से बचाकर उड़ने की दिशा बताता।

जंगल का रहस्य

जंगल के बीच एक बड़ा पत्थर था,जिस पर एक पुराना नक्शा बना था।

टिमटिम बोला,“मेरे घर के पास ऐसा ही पेड़ है!हम सही दिशा में जा रहे हैं!”

दोनों आगे बढ़े और आखिरकार टिमटिम का घर मिल गया,एक बड़ा-सा पेड़, जिसकी डालियों पर,सैकड़ों चमकते जुगनू रह रहे थे।सब जुगनू खुशी से चमकने लगे।

टिमटिम बोला,“धन्यवाद नीमु! अगर तुम नहीं होते,तो मैं वापस घर नहीं पहुँच पाता!”

नीमु ने मुस्कुराते हुए कहा,“दोस्तों की मदद करना ही असली खुशी है।”

कहानी की सीख

छोटा हो या बड़ा,हर कोई किसी की मदद कर सकता है।मिलकर चलने से हर मुश्किल आसान हो जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

कुत्ता, बिल्ली और गधे की न्यूज़ चैनल कहानी | Funny Animal Story in Hindi"

 🐶 शीर्षक: कुत्ता, बिल्ली और गधे की न्यूज़ चैनल कहानी (Funny Animal Story in Hindi) परिचय   आज के ज़माने में हर कोई न्यूज बनना चाहता है ,चाहे इंसान हो या जानवर। यह कहानी है एक कुत्ते, बिल्ली और गधे की, जिन्होंने जंगल में “जानवर टाइम्स” नाम का अपना न्यूज चैनल शुरू किया।पर उनकी रिपोर्टिंग ने जो हंगामा मचाया, वो सुनकर आप हँसी से लोटपोट हो जाएंगे।  कहानी..... जंगल में रहते थे तीन दोस्त ,टोमी कुत्ता, बिल्ली मिनी और गधा गोपाल। तीनों हर दिन जंगल की गपशप करते रहते थे। एक दिन टोमी बोला,“भाई, क्यों ना हम भी न्यूज चैनल शुरू करें? सबको पता चले जंगल में क्या चल रहा है। मिनी बोली, “सही कहा, मैं एंकर बनूँगी ,‘नमस्कार दोस्तों, आप देख रहे हैं जानवर टाइम्स! गोपाल बोला,“और मैं फील्ड रिपोर्टर बनूँगा ,जो देखेगा, वही बोलेगा।”  पहली रिपोर्टिंग – शेर की जम्हाई की, अगले दिन गोपाल ने देखा कि शेर जंगल में जम्हाई ले रहा था।वो भागकर बोला,“ब्रेकिंग न्यूज! शेर बीमार है, जंगल पर संकट मंडरा रहा है।” पूरा जंगल डर गया।शेर उठा और बोला,“अरे मैं तो बस नींद में था। बिल्ली बोली,“गोपाल, तू तो झूठी खबरें फै...

मुर्गी का जिम और खरगोश की फिटनेस क्लास | Funny Animal Story in Hindi"

 मुर्गी का जिम और खरगोश की फिटनेस क्लास (Funny Animal Story in Hindi) Introduction आज के जमाने में जहाँ हर कोई फिट रहना चाहता है,वहाँ जंगल के जानवर भी पीछे नहीं थे,यह कहानी है एक मुर्गी और एक खरगोश की,जिन्होंने फिटनेस का ऐसा जुनून चढ़ाया कि पूरा जंगल हँसी से लोटपोट हो गया। तो चलिए कहानी की शुरुआत करते हैं। एक छोटे से गाँव के पास जंगल था, जहाँ चुन्नी नाम की मुर्गी रहती थी,वो हर सुबह जल्दी उठती, पर उसका वजन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा था। एक दिन उसने आईने में देखा और बोली,“अरे बाप रे! मेरी तो चोंच के नीचे डबल चिन आ गई!”उसी समय वहाँ से गुज़र रहा था “बन्टी खरगोश”,जो जंगल का सबसे तेज़ और फिट जानवर था। चुन्नी बोली, “बन्टी भाई, मैं भी फिट होना चाहती हूँ, कुछ उपाय बताओ।” (खरगोश की फिटनेस क्लास शुरू) बन्टी बोला, “ठीक है चुन्नी, कल से मेरी फिटनेस क्लास जॉइन कर ले।” अगले दिन सुबह 5 बजे चुन्नी पहुँची। बन्टी बोला, “पहले वार्मअप!” चुन्नी ने दो कदम दौड़ा और बोली ,“भाई, मैं तो थक गई!” बन्टी हँसते हुए बोला, “अभी तो क्लास शुरू हुई है।” फिर उसने योगा कराया ,पर चुन्नी उल्टी दिशा में आसन करने लगी।पूरा जंगल ...

भोलाराम का मोबाइल और गाँव की मस्ती Hindi comedy funny script in hindi

 🪶 शीर्षक: “भोलाराम का मोबाइल और गाँव की मस्ती” 🎭 किरदार: गाँव की कॉमेडी स्क्रिप्ट इन हिंदी 1. भोलाराम – भोला लेकिन शरारती गाँव का नौजवान है। 2. फुलमती – गाँव की समझदार पर तीखी ज़बान वाली लड़की हैं। 3. पंडित झपटा प्रसाद – पूजा के साथ-साथ गॉसिप के शौकीन हैं। 4. लल्लन चाचा – गाँव के बूढ़े, पर आज भी जवान दिलवाले आदमी हैं। 5. मंगरू – भोलाराम का पक्का यार, हर मुसीबत में साथ देने वाला एक अच्छा इंसान हैं। 6. सरपंच – गाँव के नेता टाइप, जो हर चीज़ में अपनी राय देते हैं। 🎬 कॉमेडी स्क्रिप्ट: “भोलाराम का मोबाइल और गाँव की मस्ती” (Scene 1 – गाँव का सीन) (लल्लन चाचा हुक्का पी रहे हैं, पंडित खबरदार अख़बार पढ़ रहे हैं) लल्लन चाचा: अरे पंडित जी, आजकल के छोरे-छोरियाँ बड़े बेताब हो रहे हैं, फोन से शादी कर रहे हैं। पंडित: (हँसते हुए) हाँ चाचा, अब तो पूजा भी वीडियो कॉल से कराने का जमाना आ गया है। भोलाराम: (प्रवेश करते हुए) जय हो सबकी,मेरे पास भी अब मोबाइल आ गया है – टच वाला। मंगरू: अरे वा भोलाराम, अब तू भी इंस्टाग्राम पे फोटो डालेगा क्या? भोलाराम: इंस्टाग्राम छोड़, मैं तो फुलमती को “रील” में फँसाने ...