मुर्गी का जिम और खरगोश की फिटनेस क्लास (Funny Animal Story in Hindi)
Introduction
आज के जमाने में जहाँ हर कोई फिट रहना चाहता है,वहाँ जंगल के जानवर भी पीछे नहीं थे,यह कहानी है एक मुर्गी और एक खरगोश की,जिन्होंने फिटनेस का ऐसा जुनून चढ़ाया कि पूरा जंगल हँसी से लोटपोट हो गया।
तो चलिए कहानी की शुरुआत करते हैं।
एक छोटे से गाँव के पास जंगल था, जहाँ चुन्नी नाम की मुर्गी रहती थी,वो हर सुबह जल्दी उठती, पर उसका वजन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा था।
एक दिन उसने आईने में देखा और बोली,“अरे बाप रे! मेरी तो चोंच के नीचे डबल चिन आ गई!”उसी समय वहाँ से गुज़र रहा था “बन्टी खरगोश”,जो जंगल का सबसे तेज़ और फिट जानवर था।
चुन्नी बोली,
“बन्टी भाई, मैं भी फिट होना चाहती हूँ, कुछ उपाय बताओ।”
(खरगोश की फिटनेस क्लास शुरू)
बन्टी बोला,
“ठीक है चुन्नी, कल से मेरी फिटनेस क्लास जॉइन कर ले।”
अगले दिन सुबह 5 बजे चुन्नी पहुँची।
बन्टी बोला, “पहले वार्मअप!”
चुन्नी ने दो कदम दौड़ा और बोली ,“भाई, मैं तो थक गई!”
बन्टी हँसते हुए बोला, “अभी तो क्लास शुरू हुई है।”
फिर उसने योगा कराया ,पर चुन्नी उल्टी दिशा में आसन करने लगी।पूरा जंगल हँसी से गूँज उठा।
🏋️♀️ जंगल में जिम का उद्घाटन
चुन्नी ने सोचा , “अब मैं खुद का जिम खोलूंगी!”
उसने पेड़ की टहनियों से रस्सियाँ बाँधीं,
पत्थर से डंबल बनाए,
और नाम रखा “फेदर फिटनेस जिम”
पहले दिन बकरी, बंदर और तोता आए।
पर जैसे ही चुन्नी ने कहा “चलो पुश-अप करो”,
बंदर पेड़ पर चढ़ गया, बकरी ने घास खाना शुरू कर दिया,
और तोता बोला — “मुझे तो बस बोलने का एक्सरसाइज़ चाहिए!”
पूरा जंगल ठहाकों से भर गया।
🐾 फिटनेस डे और चुन्नी का अवॉर्ड
कुछ हफ्तों बाद चुन्नी सच में पतली और फिट हो गई।
जंगल के राजा शेर ने कहा,
“आज से चुन्नी हमारी फिटनेस क्वीन होगी!”
चुन्नी बोली,
“सीख यही है — मेहनत करो, लेकिन हँसी कभी मत छोड़ो!”
🌻 कहानी से सीख (Moral of the Story)
फिट रहना जरूरी है,पर सबसे जरूरी है – मुस्कुराते रहना।
Comments
Post a Comment